चमोली हिमस्खलन:- बरामद हुए अन्य चार शव…..अब तक सात की गई जान

उत्तराखंड राज्य के चमोली में हुए हिमस्खलन के बाद वहां पर लगातार लापता लोगों की तलाश जारी है और ऐसे में चार अन्य शव बरामद किए गए हैं। शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या सात पहुंच गई है और एक की तलाश अभी जारी है। मृतकों की सूची में 21 वर्षीय अनिल कुमार ,28 वर्षीय अशोक, 30 वर्षीय हमरेश और 43 वर्षीय अरविंद का नाम शामिल है।