सावधान:- साढ़े चार माह बाद उत्तराखंड में कोरोना के आंकड़े 100 के पार

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में फिर एक बार कोरोना के आंकड़े 100 के पार पहुंच चुके हैं। बीते 2 दिन तक कोरोना के आंकड़ों में हल्की राहत देखने को मिली थी क्योंकि आंकड़े 50 से कम थे मगर बीते 12 जुलाई 2022 को मंगलवार के दिन उत्तराखंड राज्य में कोरोना के 102 नए मामले सामने आए हैं जो कि काफी चिंताजनक है इससे पहले बीते 24 फरवरी 2022 को राज्य में 1 दिन के अंदर 170 नए मामले सामने आए थे जिसके बाद अब बीते मंगलवार को यह आंकड़े 100 के पार पहुंचे हैं।इस दौरान कोरोना संक्रमण दर भी बढ़कर 5.48% पहुंच गई। बता दें कि बीते मंगलवार को राज्य में कोरोना के सबसे अधिक 51 मामले देहरादून से सामने आए हैं इसके अलावा नैनीताल से 15, हरिद्वार से 14, उत्तरकाशी से 7, उधम सिंह नगर एवं टिहरी से 5-5, चमोली व पौड़ी से 2-2 तथा पिथौरागढ़ से एक नया मामला सामने आया है।

Advertisements

Recent Posts