बजट 2026:- इतिहास में पहली बार रविवार को पेश किया जाएगा आम बजट….. पढ़े पूरी खबर

इस बार देश में बजट 2026 पहली बार रविवार को पेश होगा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की घोषणा के अनुसार 1 फरवरी को आम बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा और निर्मला सीतारमण अपने नवे बजट के साथ मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के करीब पहुंचेंगी। इस बार 1 फरवरी को रविवार का दिन पड़ रहा है और ऐसे में 1 फरवरी को ही संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इस बार रविवार को बजट प्रस्तुत होना एक ऐतिहासिक क्षण होगा और वित्त मंत्री के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी यह बजट बड़ी उपलब्धि होगा, वह लगातार नौवा बजट पेश करेंगी। पूर्व पीएम मोरारजी देसाई ने अपने वित्त मंत्री कार्यकाल के दौरान कुल 10 बजट पेश किए थे और इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना नौवां बजट पेश करेंगी।