साले ने की अपने ही जीजा की हत्या, बहन को बनाया विधवा

उन्नाव। हसेवा गांव के निवासी करन कुरील ने अपने ही जीजा महेंद्र की फावड़े से मारकर हत्या कर दी। दरअसल बताया यह जा रहा है कि करन की बहन निशा की शादी 1 साल पहले महेंद्र से हुई थी व महेंद्र निशा के साथ खूब मारपीट किया करता था यही बात करन कुरील को बिल्कुल भी पसंद नही थी।

Advertisements

महेंद्र बीते बुधवार की रात को अपने ससुराल हंसेवा गांव में अपनी पत्नी को लेने के लिए आया था व तभी जीजा साले ने मिलकर एक साथ शराब भी पी थी। जब शराब का नशा चढ़ने लगा तो दोनों में झगड़ा होने लगा झगड़ा इतना बढ़ गया कि करन ने अपने जीजा महेंद्र पर फावड़े से कई बार वार किए जिससे महेंद्र ने करन के घर पर ही अपना दम तोड़ दिया। इसके बाद करन की मां और बहन ने खूब शोर मचाया जिससे आसपास के पड़ोसी इकठ्ठा हो गए तथा पुलिस को बुलाया पुलिस ने शराब के नशे में धुत करन को गिरफ्तार कर लिया। करन की बहन निशा का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा करन को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया है।