बड़ी खबर -: भारत में मिला मंकीपॉक्स का पहला मामला, अलर्ट

नई दिल्ली| भारत में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि हुई है| मरीज 3 दिन पहले ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से केरल के कोल्लम पहुंचा है| केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि मरीज में तेज बुखार और शरीर पर छाले जैसे लक्षण देखे गए, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया| फिलहाल वह खतरे से बाहर है| जॉर्ज ने कहा कि शख्स विदेश में मंकीपॉक्स के मरीज के संपर्क में था| वहीं मरीज के संपर्क में आए उसके माता-पिता ,टैक्सी ड्राइवर , ऑटो ड्राइवर समेत फ्लाइट में साथ आने वाले 11 यात्रियों की भी जांच की जाएगी|
बताते चलें कि दुनिया में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है| बीते दिवस केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर सतर्कता बरतने और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी है|

Advertisements

Recent Posts