बड़ी खबर -: चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुआ यह बड़ा चेहरा

देहरादून| आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ ही वक्त शेष रह गया है| जिसे लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है| इसी बीच सियासी हलचल भी तेज हो गई है| कोई नेता बीजेपी में शामिल हो रहा है तो कोई नेता कांग्रेस में शामिल हो रहा है| इसी क्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य आज भाजपा में शामिल हो गई है| उन्हें देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी में शामिल किया गया|


सरिता यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में आने से नाराज है| वह नैनीताल सीट से चुनाव लड़ना चाहती है| बता दे की हाल ही में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से उनकी मुलाकात भी हुई थी| सरिता आर्य का साफ कहा था कि अगर उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिलता है तो वह भाजपा में शामिल हो जाएगी| इस प्रकार कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा भाजपा में शामिल हो गया|