बड़ी खबर -: उत्तराखंड में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, जाने कारण

उत्तराखंड में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी गई है| बता दें चारधाम यात्रा व आपदा सीजन के चलते प्रदेश में एस्मा लागू की गई है| इस संबंध में सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने आदेश जारी किए हैं|


जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश में संचालित चारधाम यात्रा एवं मानसून अवधि में संभावित आपदाओं के दृष्टिगत लोकहित में यह निर्णय लिया गया है|