बड़ी खबर – विदेश से मुंबई लौटे 100 यात्री लापता, फिर बढ़ा ओमिक्राॅन का खतरा

ओमिक्राॅन वैरीएंट के बढ़ते खतरे के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है| यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर आना पूरी तरह से तय है इसकी शुरुआत भी हो चुकी है| देश में ओमीक्राॅन के कुल 23 मामले सामने आ चुके हैं जिस प्रकार विदेशों से यात्री आ रहे हैं इसमें और अधिक तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है| इसी बीच एक बड़ी चिंता की खबर सामने आ रही है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान विदेशों से महाराष्ट्र पहुंचे करीब 100 यात्री गायब है| इन यात्रियों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है|


कल्याण डोंबिवली म्युनिसिपल कारपोरेशन के प्रमुख विजय सूर्यवंशी ने कहा कि विदेशों से ठाणे जिले में आए 295 विदेशी यात्रियों में से 109 यात्रियों का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है| उन्होंने कहा कि इसमें से कुछ यात्रियों का मोबाइल फोन भी बंद है| साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों ने जो बता दिया था वहां जाकर हमने देखा तो वहां ताला लटका हुआ है| देश में ओमिक्राॅन वेरिएंट दस्तक दे चुका है ऐसे में इन यात्रियों का लापता होना बड़ा चिंता का विषय है| हालांकि उनकी खोजबीन अभी भी जारी है| क्योंकि इस वक्त किसी भी प्रकार का खतरा मोल नहीं लिया जा सकता|