कांग्रेस के स्थाई अध्यक्ष से पहले भाजपा बनाएगी पन्ना प्रमुख, देश के हर बूथ पर विस्तार को रणनीति तैयार

देश की राजनीति में दो सबसे अहम दलों में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शामिल है, जहां एक और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2019 से अब तक अपना स्थाई अध्यक्ष नहीं सुन पाई है वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में चुनावी राज्यों और कमजोर संगठनात्मक ढांचे वाले क्षेत्रों में विस्तार के लिए रणनीति तैयार कर दी है पार्टी ने निर्धारित किया है कि 25 दिसंबर तक देशभर के सभी 104000 बूथों पर बूथ कमेटी का गठन कर पन्ना प्रमुख बना दिए जाएंगे वही भाजपा ने तय किया है कि मई 2022 तक देश के सभी पोलिंग बूथ पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा।

खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लिक करें

भारतीय जनता पार्टी की रणनीति से स्पष्ट 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों की झलक दिखाई दे रही है, पन्ना प्रमुखों का पहला प्रयोग भाजपा ने गुजरात चुनाव के दौरान किया था जहां पार्टी ने भूत कमेटी के अलावा पेज कमेटी का भी गठन किया इसी तर्ज पर अब देश भर के समस्त भूतों पर भारतीय जनता पार्टी 25 दिसंबर तक बूथ कमेटी तैयार करेगी साथ ही साथ पन्ना प्रमुख भी बनाए जाएंगे, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि अब तक 85% बूथों पर बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुख बन चुके हैं