बागेश्वर:- मवेशी चराने गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…. क्षेत्र में हड़कंप

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर जंगल में मवेशी चराने गई महिला पर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और महिला की मौत के बाद तेंदुए के हमले की आशंका जताई गई है। कांडा तहसील क्षेत्र के बांजझिरौटी में आज मंगलवार को कमला देवी पत्नी पूरन राम मवेशी चराने के लिए जंगल गई थी गांव में मवेशी ले जाना बारी-बारी से तय होता है और आज कमला देवी मवेशी लेकर गई थी तभी उसके साथ यह हादसा हो गया मवेशी चराने के दौरान मृतका और उनके पति पूरन राम पास में थे और इस दौरान यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक महिला के गाल पर गहरे निशान और सिर पर चोट आई है घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तथा छानबीन में जुट गए। मृतका अपने पति सहित चार बच्चों का परिवार छोड़ गई है। जब यह घटना घटी तब पूरन राम पास ही बकरियां चरा रहे थे और एक अन्य ग्रामीण पंकज राम भी वहां मौजूद थे और उनके मुताबिक कमला देवी की तेज चीखने की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचे तो महिला लहूलुहान हालत में मिली और वहीं पास से एक तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दिया हालांकि उस वक्त तेज बारिश और घने कोहरे के कारण तेंदुआ तुरंत आंखों से ओझल हो गया। फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई जा रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है

Advertisements

Leave a Reply