बागेश्वर:-कई दिनों से फरार चल रहा था 5000 का इनामी आरोपी….. पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

बागेश्वर। जिले में पिछले कई समय से 5000 का इनामी आरोपी फरार चल रहा था जिसे अब पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बदमाश के खिलाफ कोतवाली में धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम में इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी का नाम हर्षवर्धन सिंह धानिक उर्फ हर्षू पुत्र सोबन सिंह निवासी बीएसएनएल कार्यालय बताया जा रहा है। कोतवाली जगदीश ढकरियाल ने जानकारी दी है कि आरोपी हर्षवर्धन को उसके घर से पकड़ा गया है तथा उसकी उम्र 28 वर्ष है वह पिछले कई समय से गिरफ्तारी से बच रहा था मगर अब जाकर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसे अब अदालत में पेश किया जाएगा।