बागेश्वर – खेल विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित की जायेंगी विविध प्रतियोगिताऐं –

बागेश्वर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से 14 अगस्त को क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी किरन नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 6.30 बजे भागीरथी बाईपास से शुरू होकर डिग्री कॉलेज गेट में संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 से 17 वर्ष बालक-बालिका वर्ग के लिए आठ किलोमीटर तथा ओपन पुरुष-महिला वर्ग के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए जिला खेल कार्यालय में आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी 13 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय में अपना पंजीकरण करा सकते है।

Advertisements

Leave a Reply