बागेश्वर:- हरिद्वार ज्योति कलश यात्रा को लेकर कपकोट की जनता में खासा उत्साह

कपकोट(बागेश्वर)l गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार की ज्योति कलश यात्रा 30 मई को कपकोट विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगीl कलशयात्रा को लेकर लोगों में खाशा उत्साह हैl कलशयात्रा के जिला संयोजक हीरा सिंह ऐठानी के अनुसार शांति कुंज हरिद्वार की अखंड ज्योति कलशयात्रा 30 मई को धरमघर पहुंचेगी रात्रि विश्राम वहीं करेगीl दूसरी सुबह सिमगडी, पातल, गोंखुरी, स्याकोट, भूलगाँव, पचार, सनेती, बाफिलागाँव होते हुए रीमा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगीl एक जून की सुबह यात्रा रीमा से खाती गांव, बनलेख, दोफाड़, तुपेड, बालीघाट, हरसीला कन्यालीकोट, गोलना, भयों से होकर कपकोट बाजार भ्रमण के बाद रात्रि विश्राम गुलेर में होगाl दूसरी सुबह यात्रा हिचौड़ी, भराड़ी, खाई बगड़, रीठाबगड़, दुलम, तप्तकुंड, सोंग, मुनार, इंका सूपी, पतियासार, भद्रतुंगा से होते हुए रात्रि विश्राम झूनी में करेगी तीन जून को यात्रा सूपी, चौडास्थल, कर्मी, शरण, फुलवाड़ी, परमटी, तिमलाबगड़ से कपकोट भराड़ी बाज़ार भ्रमण के रात्रि विश्राम बाराही मंदिर में होगाl ऐठानी ने बताया जहां-जहां रात्रि विश्राम होगा वहां शाम को दीप औऱ सुबह हवन यज्ञ होगाl उन्होंने लोगों से अखंड ज्योति के दर्शन पूजन कर अपने जीवन को धन्य करने की अपील की हैl यात्रा के टीम लीडर दिनेश मैखुरी हैंl गायत्री परिजन लोगों को शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित कार्यक्रमों के साथ ही बच्चों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगीl लोगों को साहित्य भी वितरित किया जायगाl

Advertisements

Recent Posts