बागेश्वर:- शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण व जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा 7अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा में करेंगे प्रतिभाग

बागेश्वर । शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा आज जनपद भ्रमण पर पहुंचेंगे। जिला कार्यालय से बागेश्वर जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह देहरादून से प्रस्थान कर शाम 8 बजे बैजनाथ पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। 07 अक्टूबर को मंत्री 10.30 बजे बैजनाथ से चलकर 11 बजे बागेश्वर पहुंचकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। अल्प विश्राम के बाद शाम 03 बजे रामगढ़ के लिए रवाना होंगे।

Advertisements

Leave a Reply