बागेश्वर:- गुलदार ने मचाई दहशत….. गांव में घुस चार बकरियों को बनाया निवाला

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर में गुलदार का आतंक बना हुआ है। बता दे कि क्षेत्र में गुलदार के आतंक से लोग काफी परेशान हैं और काफी भयभीत भी है। गुलदार ने गांव में घुसकर चार बकरियां मार दी और अभी तीन बकरियां गायब हैं। पशुपालक लगातार उनकी खोजबीन कर रहे हैं। लोगों में दहशत का माहौल है और वन विभाग से मुआवजे तथा पिंजरा लगाने की मांग की जा रही है।

Advertisements

नगर के माजियाखेत, कफलखेत , कठायतबाड़ा में गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है। गुलदार यहां सुबह और शाम दिखाई दे रहा है गुलदार ने जंगल से घर लौट रही बकरियों के झुंड पर हमला बोल दिया चार बकरियों को चरवाहों के सामने मार दिया जबकि दो बकरियों को घसीटते हुए वह जंगल की तरफ ले गया। अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की बकरी मार दी गई है और वन विभाग से स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग भी की है।