यूक्रेन पर हमले हुए तेज……… करीब 25 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 16वा दिन है। और ऐसे में रूस ने यूक्रेन पर हमले और अधिक तेज कर दिए हैं तथा रूस काफी तेजी से कीव की ओर बढ़ता जा रहा है। रूस ने आज भी यूक्रेन के कई बड़े शहरों में घातक हमले करते हुए बमबारी की है। तथा इन्हीं हमलों के बीच यूएन ने जानकारी दी है कि अभी तक 2500000 लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। हालांकि रूस ने यह ऐलान किया है कि अब हर दिन सुबह 10:00 बजे यूक्रेन से रूस के लिए दैनिक मानवीय गलियारे खोल दिए जाएंगे। तथा यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी रूस पर आरोप लगाया है कि रूस ने मारियोपोल के सुरक्षित कॉरिडोर पर हमला किया है।
और बता दें कि मारियोपोल के मेयर वादिम बायचेंको ने जानकारी दी है कि रूस के हमले से मारियोपोल में लगभग 1,300 नागरिकों की जान चली गई है। दरअसल मारियोपोल में भी रूसी सेना हर 30 मिनट के अंदर बम धमाके कर रही है और वहां के मेयर का कहना है कि रूसी सेना जानबूझकर आवासीय भवनों को ही अपना निशाना बना रही है।

Advertisements

Recent Posts