Almora-पिछले 1 वर्ष से पानी ना मिलने के कारण रैखोली गांव के ग्रामीणों ने जल संस्थान के कर्मचारियों से नहीं लिया बिल

अल्मोड़ा। नगर से लगे हुए गांव के ग्रामीणों ने आज दिनांक 11 मार्च 2022 को जल संस्थान से आए कर्मचारियों से पानी का बिल नहीं लिया।दरअसल ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 1 वर्ष से भी अधिक समय हो गया है और उनके गांव को जल संस्थान से पानी नहीं मिल पा रहा है। तथा उन्हें नौले से पानी लाकर अपनी जलापूर्ति करनी पड़ती है। और ऐसे में अब जब जल संस्थान से कर्मचारी रैखोली गांव में पानी का बिल ग्रामीणों को देने पहुंचे तो गांव के एक भी ग्रामीण ने कर्मचारियों से बिल नहीं लिया और कहा कि पहले जल संस्थान उनके गांव की पानी की व्यवस्था देखें उसके बाद ही वह बिल भरेंगे। दरअसल गांव में पहले सार्वजनिक नल हुआ करते थे मगर पिछले 1 साल से ग्रामीणों को पानी ना मिलने के कारण उन्हें एक प्राकृतिक नौले से अपनी जलापूर्ति करनी पड़ती है और पूरा गांव उसी स्रोत से पानी भरता है। रैखोली गांव अल्मोड़ा नगर से लगा हुआ गांव हैं और इस गांव में जब पानी की हालत ऐसी है तो यह काफी सोचने वाली बात है कि दूर-दराज के गांव में कैसी होगी।

Advertisements

Recent Posts