अल्मोड़ा:- महिला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित की गई महिला दौड़

आज दिनांक 08-03-2025 को नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा के द्वारा 8 मार्च महिला दिवस के अवसर में महिला दौड़ का आयोजन चक्की थोल खेल मैदान में 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इनवर्स एकेडमी की बालिकाओं ने दौड़ में भाग लिया।जिसमें मे जिसमें प्रथम स्थान ज्योति पांडे, द्वितीय स्थान चंदा और तीसरा स्थान लक्ष्मी को मिला। मुख्य अथिति पूर्व प्रधान विनोद कनवाल व अर्जुन सिंह बिष्ट ने जीते हुए प्रतिभागीयो को पुरुस्कार दिए गए।इस कार्यक्रम के आयोजन में नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के वॉलिंटियर पूजा बिष्ट, अमित फर्त्याल, दीपक गिरि, आदि लोग उपस्थित रहे।