अल्मोड़ा :- महिलाओं ने रचाई भाजपा के नाम की मेहंदी, 60 पार का संकल्प

अल्मोड़ा। विधानसभा चुनाव में मतदान की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे कार्यकर्ताओं में जोश लगातार बढ़ते जा रहा है यहां आज भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में कमल का फूल की मेहंदी बनाई,

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश शर्मा के शैलेश होटल स्थित चुनाव कार्यालय में भारतीय जनता महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में कमल के फूल की मेहंदी लगाई इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में एक बार फिर से कमल के फूल की वाली सरकार बनाने का संकल्प भी लिया महिलाओं ने कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों में अपने 60 पार के लक्ष्य को हासिल करेगी। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री किरण पंत, जिला अध्यक्ष ममता भट्ट चंपा पांडे, जिला मंत्री रेखा आर्य सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।