विधानसभा चुनाव 2022:- इस दिन सीएम और पूर्व सीएम करवाएंगे नामांकन…… पढ़ें पूरी खबर

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है जिसे ध्यान में रखते हुए कई उम्मीदवारों ने नामांकन करवा लिया है। तथा जनता यह जानना चाहती है कि आखिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नामांकन का पर्चा कब भरेंगे।

Advertisements

बता दे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को 27 जनवरी 2022 को खटीमा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन का पर्चा भरेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया समन्वयक जसबीर सिंह ने जानकारी दी है कि पूर्व मुख्यमंत्री 28 जनवरी 2022 को नामांकन करवाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि वे खटीमा से चुनाव लड़ेंगे तथा खटीमा की जनता उन्हें चुनाव लड़वाएगी भी और जीतवाएगी भी।