अल्मोड़ा -: बाहर से दवाइयां लिखने पर आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा| रेडक्रॉस समिति, डेकेयर, महिला कल्याण संस्था के साथ ही पूर्व सैनिक और पेंशनर्स ने जिला अस्पताल में बाहर से दवाइयां लिखने पर आक्रोश जताते हुए विरोध किया|
संगठनों के पदाधिकारी ने सीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी से मुलाकात कर इसे रोकने की मांग की और कहा कि बाहर से दवा लिखी तो आंदोलन होगा|


बीते दिवस विभिन्न संगठनों के लोग सीएमएस डॉ. गड़कोटी से मिले और बैठक की| कहा गया कि जिला अस्पताल में मरीजों से बाहर से दवा मंगाई जा रही है| पैथोलॉजी लैब होते हुए भी उन्हें जांच के लिए निजी लैब भेजा जा रहा है| ऐसे में मरीज लूट रहे हैं| इसे रोकने के लिए अस्पताल प्रबंधन को गंभीरता दिखानी होगी|


सीएमएस ने कहा कि बाहर से दवा लिखने पर अंकुश लगाया गया है, पहले की अपेक्षा वर्तमान में इसमें कमी दर्ज की गई है|