
अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत क्षेत्र में स्थित कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में आगामी 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक यूनिट हेडक्वार्टर भर्ती रैली होने वाली हैं इस रैली में उत्तराखंड समेत देश के सभी युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का मौका है।इस भर्ती रैली में पहले दिन अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों के अभ्यार्थी हिस्सा ले पाएंगे और भर्ती रैली में वही अभ्यार्थी हिस्सा लेंगे जिनके पास केआरसी द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन में निर्धारित सभी दस्तावेज उपलब्ध होंगे।
इस कोटा रैली भर्ती का आयोजन आगामी 17 अक्टूबर से किया जाएगा जिसमें पहले दिन उत्तराखंड के युवाओं को मौका मिलेगा और 18 अक्टूबर को दौड़ व शारीरिक दक्षता उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे जाएंगे। जिसके बाद 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व पूर्वोत्तर राज्यों के युवाओं को भर्ती में मौका दिया जाएगा। वहीं 20 अक्टूबर को उनके दस्तावेज जांचे जाएंगे।21 अक्टूबर को सभी राज्यों के युवाओं जिनके पास रिलेशन प्रमाण-पत्र होगा उन्हें मौका दिया जाएगा और 22 को उनके दस्तावेजों की जांच होगी जिसके बाद इस कोटा भर्ती में 23 अक्टूबर यानी कि अंतिम दिन सभी राज्यों के युवाओं को भर्ती रैली में मौका दिया जाएगा और उनके प्रमाण पत्रों की जांच उसी दिन की जाएगी। ध्यान रहे भर्ती रैली में हिस्सा लेने वाले युवाओं के पास केआरसी मुख्यालय द्वारा जारी किए गए भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार निर्धारित प्रमाण पत्र होने चाहिए।

Army