Almora – 29वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में KV Almora के पीयूष का चयन

29वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉन्ग्रेस (वरिष्ठ वर्ग) में केंद्रीय महाविद्यालय अल्मोड़ा(KV Almora) के छात्र पीयूष बिष्ट का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ| पीयूष की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ. माला तिवारी ने पीयूष के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिसर की ओर से शुभकामनाएं दी|

पीयूष के पिताजी डॉ.जीएस बिष्ट वि.प. कृषि अनुसंधान संस्थान हवालबाग में तकनीकी अधिकारी के पद पर कार्यरत है, और माता गृहणी है| पीयूष ने इस प्रतियोगिता में पहाड़ी “कृषि की स्थिति के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली” शीर्षक पर अपना प्रोजेक्ट तैयार किया| जिसमें पीयूष ने पहाडो़ पर खेती करने में किसानों की समस्याओं को उजागर किया और बताया कि किसानों को कृषि के माध्यम से उतना लाभ नहीं मिलता जिससे उन का भरण पोषण भी हो सके| इसीलिए किसान कृषि के साथ अन्य व्यवसायों को अपनाकर अधिक लाभ कमा सकते हैं|

पीयूष एक मेधावी छात्र है| पीयूष ने बताया कि उनके इस प्रोजेक्ट में विद्यालय के शिक्षकों के अलावा उनके माता-पिता ने भी उनका सहयोग किया|