Almora- जिले में उमस से मिली राहत……. 2 दिनों के अंतर्गत लुढ़का 7 डिग्री अधिकतम पारा

जिले में बीते 2 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अल्मोड़ा में मौसम लगातार बदल रहा है और ठंडी हवाएं भी चल रही है और इसके अलावा आसमान में बादल छाने से लोगों को उमस में कुछ राहत मिली है। एक बार फिर से जिले में मौसम ने करवट बदल ली है। गुरुवार को भी पूरे दिन मौसम का मिजाज बदरा रहा और आसमान में काले बादल छाए रहे जिससे उमस में काफी राहत मिली। बता दें कि अप्रैल दूसरे पखवाड़े में हर दिन गर्मी बढ़ रही थी। मौसम साफ होने और धूप खिलने के कारण तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया था मगर बीते बुधवार से मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। बुधवार को देर शाम हल्की वर्षा हुई और उसके बाद बीते गुरुवार को दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisements