
अल्मोड़ा। जिले में उपभोक्ताओं को अनार के दामों में गिरावट होने से काफी राहत मिली है लगातार हो रही बारिश के बीच बाजार में अनार के दामों में गिरावट दर्ज की गई है कुछ दिन पहले तक अनार जो कि अच्छी गुणवत्ता के थे वह 160 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रहे थे और अब वह घटकर 140 रुपए प्रति किलो हो गया है। दामों में अचानक ₹20 की कमी आने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है।

उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला बोझ कुछ कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। फल कारोबारियो के अनुसार इस वर्ष अनार की पैदावार अच्छी होने से मंडियों में इसकी आवक बढ़ी है हालांकि बाजार में खरीदारों की संख्या कम है और आवक अधिक और बिक्री कम होने के कारण अनार के दामों में₹20 प्रति किलो के हिसाब से कमी आई है। फल विक्रेताओं के अनुसार इन दिनों मंडी में अनार की अच्छी मात्रा में आवक हो रही है लगातार बारिश के कारण फल के खराब होने की आशंका भी बनी रहती है ऐसे में अधिक समय तक स्टॉक रखने के बजाय विक्रेता कम दाम में अनार बेचना बेहतर समझ रहे हैं।


