अल्मोड़ा:- नशे की हालत में वाहन चलाने पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार….. वसूला हजारों का चालान

अल्मोड़ा। नगर में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने हेतु तथा यातायात के नियमों को बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्दशानुसार जिले की पुलिस यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी दौर में आज दिनांक 2 जुलाई 2022 को शनिवार के दिन द्वाराहाट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान तीन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर लिया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कार्यवाही की तथा उनसे ₹2500 का चालाक भी वसूला।