अल्मोड़ा:- पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस नशे के विरुद्ध अभियान चला रही है। बता दें कि रानीखेत, सल्ट और लमगड़ा पुलिस ने अवैध तरीके से शराब बेचने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि पुलिस को रानीखेत में आरोपित अंकित अधिकारी के रेस्टोरेंट से 124 पव्वे शराब के बरामद हुए हैं। वह अवैध रूप से शराब बेच रहा था वही शाने आलम नामक व्यक्ति से 26 बोतल देशी शराब तथा लमगड़ा निवासी आरोपित नीरज सिंह बिष्ट के पास से 13 बोतल और 10 पव्वे शराब बरामद हुए हैं।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस लगातार शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान चला रही है और यह आरोपित अवैध रूप से शराब बेच रहे थे इस दौरान पुलिस ने तीनों क्षेत्रों में कड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपितों के पास से अवैध शराब भी बरामद की तथा उन्हें गिरफ्तार करते हुए आबकारी एक्ट में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है तथा पुलिस का कहना है कि आगे भी यह अभियान चलता रहेगा।