*अल्मोड़ा :- पुलिस ने युवती से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने वाले 01 युवक को किया गिरफ्तार*

अल्मोड़ा :- दिनांक 19/08/2022 को एक महिला द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में आकर तहरीर दी कि सौरभ नगरकोटी द्वारा काफी समय से उनकी पुत्री को परेशान कर रहा है और पीछा कर भद्दे कमेंट व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है, तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 354(घ)/504/506 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस द्वारा नोटिस देने के उपरांत भी युवक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को प्रताड़ित किया जा रहा था।

Advertisements
   Pradeep Rai IPS एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को युवती से अभद्रता करने वाले युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया।

    प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 27/08/2022 को युवती को पीछा कर भद्दे कमेंट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने व सोशल मीडिया पर युवती को प्रताड़ित करने वाले  युवक को  गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई।