अल्मोड़ा -: एसएसजे विवि के नवनियुक्त कुलपति प्रो. जेएस बिष्ट ने शिक्षकों व छात्रों के साथ की बैठक

अल्मोड़ा| नवनियुक्त कुलपति प्रोफ़ेसर जगत सिंह बिष्ट ने शनिवार को एसएसजे कैंपस में शिक्षकों और छात्रों के साथ बैठक की| इस दौरान उन्होंने कहा कि वे इस विश्वविद्यालय में बीते 32 वर्षों से सेवा दे रहे हैं| वह यहां की हर समस्याओं से वाकिफ है| उन्हें अब कुलपति का नया दायित्व मिला है| ऐसे में शिक्षकों व छात्रों के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर की हर समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है|

Advertisements


इस दौरान डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ मनोज सिंह बिष्ट, विपिन जोशी, हेम पांडे, राजेंद्र सिंह राणा, डॉ ललित जोशी आदि उपस्थित रहे बैठक का मंच संचालन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हेम पांडे ने किया|