
अल्मोड़ा। भारत सरकार द्वारा पंजीकृत विचारक्रांति प्रोत्साहन परिषद् में अवैतनिक रुप से समाजहित में कार्य कर रहे व्यक्तियों को प्रोतसाहित करने व परिषद के कार्यों में तेजी से वृद्धि लाने पर गरुड़ तहसील के पाटली ग्राम निवासी नन्द किशोर जोशी को राष्ट्रीय संरक्षक पद पर नियुक्त किया है।
परिषद् के संस्थापक डा.राजकुमार जायसवाल,राष्ट्रीय अध्यक्ष थानू राम शाहू,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सिंह बैस और राष्ट्रीय सचिव संजय बर्मा ने नन्द किशोर जोशी को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे अपने दावित्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे।
ईधर गरुड़ बागेश्वर क्षेत्र के साहित्यकारों ने नन्द किशोर जोशी विचारक्रांति प्रोत्साहन परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक बनने पर उन्हें बधाई दी है।


