Almora -: यहां बना माइक्रोकंटेनमेंट जोन, डीएम ने दिए ये निर्देश

अल्मोड़ा -: कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को ही बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम वंदना सिंह ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए की जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार के लिए नियंत्रण हेतु अधिक से अधिक सैम्पलिंग कराई जाए| सीएमओ प्रतिदिन एमओआईसी से वार्ता कर दिए गए लक्ष्ण के तहत प्रतिदिन सैंपललिंग कराएं|


जो निर्वाचन कार्य में सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं उन्हें निर्देश दिए हैं कि, वह क्षेत्र का भ्रमण के दौरान अपने साथ मेडिकल टीम को ले जाए| गांव में सैंपललिंग कराने के साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण मेडिकल टीम से करा ले|


जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहां की जिला मुख्यालय में कृषि अनुसंधान क्षेत्र में पॉजिटिव केस प्राप्त होने पर उसे माइक्रोकंटेनमेंट जोन बनाया गया है| उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें| जनपद में किसी भी लापरवाही के कारण किसी व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु ना हो यह उनकी जिम्मेदारी होगी| सभी स्वस्थ कर्मियों तथा फ्रंट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज शीघ्रता से लगाई जाए|
इसके अलावा जिला अधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन डाटा फीडिंग के कार्यों को समय से पूर्व कर लिया जाए| इस दौरान वहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी शामिल थे|