
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 15 अगस्त, 2026 को जिला जजी परिसर अल्मोड़ा में ध्वजारोहण किया गया व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम, गाकर स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण किया गया तथा उपस्थित व्यक्तियों को अपने मौलिक अधिकार व कर्तव्यों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया जिससे हमारा देश और मज़बूत हो सके।इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश व न्यायाधीशगणों द्वारा न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की याद में देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर अनामिका सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, मोहम्द याकूब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , आफिया मतीन सिविल जज(सी.डि), सिविल जज (जूनियर डिवीजन), नवल बिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहें।


