अल्मोड़ा:- जिले में आज आधे नगर को नहीं मिलेगा पानी….. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में आज रविवार के दिन आधे नगर को पानी नहीं मिलेगा। बता दे कि आज जिले में माटेला पंप हाउस से जलापूर्ति होने वाले क्षेत्र को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा क्योंकि माटेला पंप हाउस से आधे नगर की जलापूर्ति करने वाले एडम्स जलाशय को जोड़ने वाली पाइपलाइन की मरम्मत होनी है और लोगों को इस दौरान प्राकृतिक जल स्रोतों से अपनी जरूरत को पूरा करना होगा।

Advertisements

नगर के लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना होगा। दरअसल लोगों की प्यास बुझाने के लिए बनी कोसी माटेला पंपिंग योजना लाइन काफी पुरानी हो चुकी है और जगह-जगह क्षतिग्रस्त भी हो चुकी है जिससे हजारों लीटर पानी लीक हो रहा है ऐसे में गर्मियों को देखते हुए और जल संकट से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए जलापूर्ति करने वाली लाइन की मरम्मत करने का निर्णय लिया गया है इसलिए आज रविवार को इस पर काम शुरू होगा ऐसे में आधे से ज्यादा लोगों को जलापूर्ति नहीं हो पाएगी।