अल्मोड़ा:- नैथना देवी मंदिर विकास समिति की 382 आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची जारी….पात्र दानदाताओं से आपत्ति आमंत्रित

अल्मोड़ा। 8 सितंबर 2026।
श्री नैथना देवी मंदिर विकास समिति, नौबाड़ा की 382 आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। समिति की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार यह सूची मंदिर परिसर, नौबाड़ा तथा संस्था के पंजीकृत कार्यालय, ग्राम व पोस्ट नौबाड़ा, तहसील द्वाराहाट में 22 अगस्त 2026 को चस्पा की गई है।
समिति के पूर्व अध्यक्ष गणेश दत्त गौड़ द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि यह सूची डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, अल्मोड़ा मंडल के 19 अगस्त 2026 के पत्रांक 221 में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तैयार की गई है। समिति के बायलॉज के नियम 5(1) के अनुसार वर्ष 2006 से 3 फरवरी 2026 तक 551 रुपये या उससे अधिक दान देने वाले पात्र दानदाताओं को सूची में शामिल किया गया है।
समिति ने ऐसे पात्र दानदाताओं से आपत्ति आमंत्रित की है, जिन्होंने 3 फरवरी 2026 से पूर्व 551 रुपये या उससे अधिक का दान दिया है, लेकिन उनका नाम 382 सदस्यों की अंतिम सूची में शामिल नहीं है। संबंधित दानदाता आपत्ति/आवेदन पत्र, दान रसीद की प्रति तथा आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति के साथ समाचार प्रकाशन के सात दिनों के भीतर डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स कार्यालय, अल्मोड़ा मंडल को अपनी आपत्ति भेज सकते हैं अथवा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
समिति के आगामी चुनाव व नवीनीकरण की प्रक्रिया से जुड़ी है सूचना
समिति की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह सूचना किसी प्रकार का विज्ञापन नहीं, बल्कि मंदिर समिति की आगामी वार्षिक आम सभा (AGM), चुनाव एवं पंजीकरण नवीनीकरण की आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के तहत जारी की गई सार्वजनिक सूचना है। समिति ने कहा है कि इसका उद्देश्य पात्र दानदाताओं को अपनी आपत्ति दर्ज कराने का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि कोई पात्र दानदाता प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।
समिति ने जनहित में समाचार पत्रों से भी इस सार्वजनिक सूचना को निःशुल्क प्रकाशित करने का अनुरोध किया है, ताकि अधिक से अधिक संबंधित दानदाताओं तक सूचना पहुंच सके और वे निर्धारित समय के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकें।
संपर्क: गणेश दत्त गौड़, पूर्व अध्यक्ष, श्री नैथना देवी मंदिर विकास समिति, नौबाड़ा
मो.: 9818740597
ई-मेल: gdgaur7259@gmail.com

Advertisements

Leave a Reply