अल्मोड़ा :- प्रभावी दिख रहा बाजार बंद का असर, गांधी पार्क में होगा विरोध प्रदर्शन

अल्मोड़ा| व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा आज सोमवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया था, जिसका प्रभावी असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है।

Advertisements


बताते चलें कि व्यापार मंडल द्वारा अल्मोड़ा शहर के मध्य में स्थित मल्ला महल परिसर में अल्मोड़ा तहसील कार्यालय की वापसी की मांग को लेकर बाजार बंदी का ऐलान किया गया था, जिसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है| सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, फड़, ट्रांसपोर्ट, प्रातः काल से ही बंद है।
व्यापार मंडल द्वारा इसके बाद दोपहर करीब 12:00 से गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय भी लिया गया है जिसमें समस्त व्यापारी तथा ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
नगर व्यापार मंडल उपसचिव अमन नज्जोन ने इस व्यापक बंद को सफल बनाने की अपील समस्त व्यापारियों से की है| उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा बंद तय करेगा अल्मोड़ा के इतिहास और भविष्य को, हम इसे संवारते है या दूसरों के हाथो की कटपुतली बन के रह जाते है और अल्मोड़ा शहर के अस्तित्व को ही समाप्त करते है।
इसके अलावा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार साह ने भी व्यापारियों से दोपहर 12:00 विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।