अल्मोड़ा:- बिनसर अभयारण्य वनाग्नि हादसे में जान गवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगा रोजगार

अल्मोड़ा। जिले के बिनसर अभ्यारण वनाग्नि हादसे के दौरान जान गवाने वाले वन विभाग के कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार मिलेगा। बता दे कि कैबिनेट मंत्री मृतकों के परिजनों और घायलों के परिवार वालों से मिलने पहुंची और उन्होंने कहा कि इस घटना में मृतक वन बीट अधिकारी त्रिलोक सिंह मेहता के परिजन सरकारी नौकरी के अधिकारी हैं।

Advertisements

इस भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले वन विभाग के कर्मचारियों और पीआरडी जवान के परिजनों को नौकरी मिलेगी इस घटना के अन्य दो मृतकों को के परिजनों की सरकार हर संभव मदद करेगी। बता दे की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सोमवार को मृतकों के परिजनों और घायलों के परिवार वालों से मिलने पहुंची और उनका कहना है कि मृतक व वन बीट आधिकारी त्रिलोक सिंह मेहता के परिजन सरकारी नौकरी के अधिकारी हैं और वहीं पीआरडी जवान पूरन सिंह के एक परिजन को नौकरी दी जाएगी तथा पीआरडी जवान जो घायल है उन्हें स्वस्थ होने तक पूरा वेतन दिया जाएगा और अन्य घायलों का सरकार उपचार करवा रही है उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे तथा इस घटना के दौरान एक नाबालिक की मौत भी हो गई थी और उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा और कहा कि पिता को वन विभाग में रोजगार मिलेगा ताकि प्रभावित परिवार को भरण पोषण में किसी तरह की दिक्कत ना आए।

Recent Posts