अल्मोड़ा:- जिले में 3 दिन बाद शांत हुई बिनसर के जंगलों की आग….. वापस भेजे गए वायुसेना के हेलीकॉप्टर

अल्मोड़ा। जिले में बिनसर अभ्यारण में लगी आग तीन दिन बाद शांत हो चुकी है। वायु सेवा, एसडीआरएफ और अग्निशमन की टीम ने काफी मेहनत मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। बता दे कि आग बुझाने के बाद वायु सेना के हेलीकॉप्टर एमआई-17 को भी वापस भेज दिया गया है और फिलहाल सेंचुरी क्षेत्र पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Advertisements

बिनसर अभयारण्य के जंगल में लगी आग में शासन प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। बृहस्पतिवार को जंगल में भीषण आग लग गई और इस दौरान आग बुझाने के लिए पहुंचे 41 कर्मियों की मौत हो गई और चार कार्मिक दिल्ली एम्स में भर्ती हैं जो कि अपनी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। जंगल की आग पर काबू पाने के लिए शुक्रवार से वायु सेना, एसडीआरएफ और अग्निशमन की टीम ने मोर्चा संभाला। हेलीकॉप्टर में हल्द्वानी से उड़ान भरकर भीमताल से पानी भरा और आठ बार प्रभावित क्षेत्रों में छिड़काव किया गया आग बुझाने के बाद भी क्षेत्र में नजर रखी जा रही है और ऐसी घटनाएं फिर से ना हो इसके लिए सजकता भी बरती जा रही है। तीसरे दिन काफी मेहनत मशक्कत करने के बाद क्षेत्र में आग बुझाने में कामयाबी मिली है।

Recent Posts