अल्मोड़ा:- पाताल देवी कार्यालय में संपन्न हुई भाजपा की अनुसूचित जाति की बैठक

अल्मोड़ा। अनुसूचित जाति की बैठक आज लोकसभा कार्यालय पाताल देवी में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा चन्दन लाल टम्टा ने की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, मिडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मोर्चा चन्दन लाल ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई, गांव, गांव जाकर लोगों को जोड़ने पर जोर दिया,हर कार्यकर्ता को चुनाव में भाजपा को फिर 400 पार का नारा दिया, कार्यक्रम में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वाले पूर्व दर्जा मंत्री सिकंदर पवार भी कार्यकर्ताओ के साथ उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट व जिला मिडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट जी ने भी संबोधित किया, संचालन दिवान आर्य ने किया। आज के कार्यक्रम मे कई महत्वपूर्ण सुझाव व जानकारी दी गई और कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।