अल्मोड़ा – कृषि वैज्ञानिक डॉ रमेश सिंह पाल को रियल फाइटर अवार्ड से किया सम्मानित

विवेकानंद कृषि अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रमेश सिंह पाल को राष्ट्रीय वाडो कराटे एसोसिएशन ने रियल फाइटर अवार्ड से सम्मानित किया है|

बीते दिनों गुजरात के सागर दर्शन सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय वाडो कराटे चैंपियनशिप हुई| कृषि वैज्ञानिक डॉ रमेश सिंह पाल को प्रतियोगिता में उनके योगदान के लिए रियल फाइटर अवार्ड से सम्मानित किया गया| इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 300 प्रतिभागी आए थे|

डॉ रमेश सिंह पाल ने कहा कि आधुनिक भागदौड़ की जीवन शैली में योग तथा कराटे का बहुत महत्व है| उन्होंने प्रतिभागियों से नशे वह बुराइयों से दूर रहने की बात भी कही, साथ ही मनुष्य गलत विचारों गलत संगत से दूर रहकर कैसे अपने मन पर नियंत्रण पा सकता है इस बात पर भी विशेष फोकस दिया|