Almora- आखिर क्या हुआ है ऐसा कि महिला ने पिया जहर…….. पढ़ें पूरी खबर

नए साल के जश्न के बीच जहां हर तरफ खुशी का माहौल है वही अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक की एक महीला ने विषाक्त पदार्थ गटक लिया जिसके बाद महिला की हालत काफी बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक पता चला है, कि महिला हवालबाग ब्लॉक की चौरा निवासी हैं। महिला का नाम बीना पत्नी भोपाल सिंह बताया जा रहा है तथा महिला की उम्र 35 वर्ष है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि महिला ने आखिर विषाक्त पदार्थ क्यों पिया। अस्पताल द्वारा जानकारी दी गई है, कि फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है और महिला के बयान के बाद ही उसके विषाक्त पदार्थ पीने के कारणों का पता चल पाएगा।