अल्मोड़ा:- गाड़ी रोकने के दौरान हुआ हादसा…. कंडक्टर की मौत

अल्मोड़ा। जिले के ताकुला क्षेत्र में गाड़ी रोकने के लिए पत्थर लगाने के दौरान हादसा हो गया इस दौरान वाहन और क्रैश बैरियर के बीच दबने से कंडक्टर की मौत हो गई। ताकुला चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेटूली और पटियाखाली के बीच यह हादसा सोमवार की रात को हुआ इस दौरान कैंटर वाहन में तैनात कंडक्टर की मौत हो गई। कंडक्टर वाहन के पिछले टायर में पत्थर लगा रहा था और वाहन तथा क्रैश बैरियर के बीच दबने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हरियाणा निवासी चालक सोनू और कंडक्टर भूपेंद्र सिंह कैंटर वाहन में झिरोली में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए डामर का केमिकल लेकर जा रहे थे तभी भेटुली और पटियाखाली में एक वाहन आया कैंटर चालक ने उसे पास देने के लिए अपने वाहन को बायी ओर दबाया चढ़ाई होने के कारण कैंटर वाहन सड़क के पिछली ओर आने लगा तभी ब्रेक लगाने पर भी ब्रेक नहीं आया ऐसी स्थिति को संभालने के लिए कंडक्टर नीचे उतरा और पिछले टायर में पत्थर लगाने लगा तभी कैंटर वाहन अचानक से नीचे की ओर बढ़ गया और इस दौरान कंडक्टर की मौत हो गई।

Leave a Reply