अहमदाबाद प्लेन हादसा:- 242 में से 241 यात्रियों की हुई मौत….पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

अहमदाबाद विमान हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों की मौत हो चुकी है। एयर इंडिया फ्लाइट बीते बृहस्पतिवार को मेघाणी नगर एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गई और ऐसे में रिहायशी इलाका भी हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे के बाद देश और दुनिया से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है और विभिन्न देशों के प्रमुखों ने इस दुख के पल में भारत के प्रति मदद के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की है। हादसे में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, यूक्रेन, कनाडा ,फ्रांस, जर्मनी समेत कई देशों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है इसके साथ ही सरकार द्वारा पीड़ितों को मुआवजे का ऐलान भी किया गया है। हादसे में 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो चुकी है और सिर्फ एक यात्री ही जीवित बच पाया जो कि अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है।

Advertisements

Recent Posts