चंद्रयान-3 की सफलता के बाद मंगल की ओर बढ़ाए जाएंगे कदम…… चांद के रहस्यों से उठेगा पर्दा

भारत में अभी हाल ही में चंद्रयान-3 लॉन्च किया है जो कि चांद से कुछ कदम की दूरी पर है और इस मिशन के बाद ही वैज्ञानिक मंगल की ओर कदम बढ़ाएंगे। बता दें कि चंद्रमा में कई सवाल अभी तक हल नहीं हो पाए हैं और उन्हें हल किए बिना चंद्रमा से मंगल का सफर पूरा नहीं हो सकता। चंद्रयान मिशन 3 चंद्रमा के जल ,थल और नभ के रहस्य खोजने के लिए कुछ ही दूरी पर है और इस मिशन से वैज्ञानिकों को काफी उम्मीदें भी है। जल्द ही चांद के रहस्य से पर्दा उठेगा। जानकारी के मुताबिक नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डॉ शशि भूषण पांडे के अनुसार चंद्रमा पर जल की मौजूदगी का बड़ा रहस्य है। जल के बिना चंद्रमा पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती और ना ही चंद्रमा की धरती को अंतरिक्ष स्टेशन बनाने का सपना साकार हो सकता है।

बता दें कि दुनिया की स्पेस एजेंसिया यह मानती है कि मानव का मंगल ग्रह का सफर चंद्रमा की धरती के बिना संभव नहीं है और गुरुत्वाकर्षण शक्ति की सटीक जानकारी जरूरी है इसलिए जब तक भारत का चंद्रयान मिशन सफल नहीं हो सकता तब तक मंगल की ओर कदम नहीं बढ़ाए जा सकते हैं। चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी की तुलना में बहुत कम है और चंद्रमा पर जो भूकंप आते हैं उनकी जानकारी भी अभी अधूरी है। माना जाता है कि चंद्रमा की भूगर्भीय स्थिति पृथ्वी के मुकाबले बहुत ज्यादा संवेदनशील है और यहां हर रोज भूकंप आते हैं जो पृथ्वी की तुलना में अधिक तीव्रता वाले होते हैं और ऑक्सीजन के साथ इसमें अन्य गैस भी शामिल है तथा चंद्रयान -3 तीन के सफल परीक्षण के बाद इन रहस्यों से पर्दा उठ सकता है जिसके बाद भारत मंगल की ओर कदम बढ़ा सकता है।