Uttarakhand:- 45 करोड़ की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट….. 4 साल बाद ही 100 मीटर अंदर धंसी सड़क…… कंपनी को जारी किया गया नोटिस

उत्तराखंड राज्य में लगातार बारिश का दौर जारी है और ऐसे में बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग चमोली के बीच मैठाणा भूस्खलन जोन में 4 साल पहले 45 करोड़ के ट्रीटमेंट से सड़क को ठीक किया गया था और मात्र 4 साल के बाद सड़क 100 मीटर अंदर धंस गई हैं और सड़क के 100 मीटर अंदर धसने के बाद एनएचआईडीसीएल ,राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास की नींद खुली है। वहीं दूसरी तरफ एनएच महकमे ने भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट करने वाले कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि कंपनी आरजी बिल्डवेल इंजिनियर्स लिमिटेड व मैकाफेरी एनवायरमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड ने यह कार्य किया था जिसे नोटिस जारी किया गया है।

Advertisements

वर्ष 2015-16 में मैठाणा भूस्खलन जोन के दायरे में भूस्खलन को लेकर 45 करोड़ की ट्रीटमेंट योजना एनएच ने संपादित कराई थी और आरजी बिल्डवेल इंजिनियर्स लिमिटेड व मैकाफेरी एनवायरमेंटल सॉल्यूशंस लिमिटेड संयुक्त उद्यम में यह कार्ययोजना जमीन पर लाई गई थी। बता दे कि इस दौरान अलकनंदा किनारे से 1 किलोमीटर ऊपर तक दीवारें, पानी निकासी ,बाढ़ सुरक्षा का काम किया गया था। इस कार्य योजना को वर्ष 2018-19 में पूरा किया गया और मात्र 4 साल के बाद यह सड़क 100 मीटर अंदर धंस चुकी है इसके बाद कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

Recent Posts