उपचुनाव की हार के बाद भाजपा का आज महामंथन, 2022 की रणनीति पर होगा विचार|

अल्मोड़ा :- हाल ही में हिमाचल पश्चिम बंगाल उपचुनाव के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका दिया है| इसके बाद भारतीय जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में 2022 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गहन मंथन करेगी, 2 साल बाद पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक होने जा रही है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गृह मंत्री अमित शाह निजी रूप से शामिल होंगे, साथ ही बैठक में उपचुनाव के नतीजों पर भी विचार किया जाएगा।

Advertisements

आपको बता दें अगले वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के साथ चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं जिसकी रणनीति पर भी कार्यसमिति की बैठक में चर्चा हो सकती है, वर्ष 2019 एवं 20 में कोरोना संक्रमण के कारण भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक नहीं हो सकी थी जिसके बाद यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।