अपनी पसंद का निकाह करने पर, कर दी युवती की हत्या, पढ़ें पूरी खबर.

हल्द्वानी (काठगोदाम) – अपनी पसंद से निकाह करने पर सौतेले पिता सलीम ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी सौतेली बेटी की हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि काठगोदाम क्षेत्र में कॉल टेक्स्ट स्थित नहर के पीछे वाली बस्ती निवासी कायनात ने अपने पसंद के लड़के सलमान से डेढ़ माह पूर्व निकाह कर लिया था , जिससे कायनात के परिजन खुश नहीं थे ।

कायनात और सलमान ने भाग कर निकाह किया था। और जब वे दोनों वापस लौट आए तो शुक्रवार रात को कायनात के सौतेले पिता सलीम ने अपने बेटे आलम के साथ मिलकर कायनात और सलमान के साथ मारपीट की तथा उसके बाद उन्होंने अपनी बेटी कायनात का गला घोट कर वही पर हत्या कर दी। तथा कायनात के पति सलमान पर काफी बार चाकू से हमला किया, सलमान गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है।

इस घटना के बाद वहां की क्षेत्रीय पुलिस द्वारा कायनात के सौतेले पिता सलीम व उसके बेटे आलम पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की गई।