इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2021 के सेमीफाइनल में पहुंची, अल्मोड़ा की अदिति भट्ट

अल्मोड़ा – बुलाओर्स ( हंगरी) में खेली जा रही 45वीं क्विटर एफ जेड फोर्त्जा हंगेरियन इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2011 में थाईलैंड की खिलाड़ी सिरदा रुन्गिपबुन्सोपित को सीधे सेटों में 21-14 व 14-17 से हराकर अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने अपनी जगह सेमीफाइनल में बना ली है|


संघ के प्रांतीय सचिव बीएस मनकोटी ने कहा कि क्वार्टर फाइनल में अदिति ने थाईलैंड की खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है साथ ही अब वह पदक की दौड़ में भी शामिल हो गई है| प्री क्वार्टर में अदिति ने सर्बिया की गेर्गाना पब्लोना को सीधे सेटों में 21-14 व 21-17 से हराया था| और अब सेमीफाइनल में अदिति की टक्कर हमवतन खिलाड़ी तान्या हेमंत से होगी|

Recent Posts