
भारत में चीन की महिला करीब 3 साल से नेपाल की नागरिक बनकर रह रही थी। बता दें कि यह चीन की जासूस है जिसे बीते गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।कथित रूप से यह 50 वर्षीय चीनी महिला भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल है। जिसे राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है महिला का नाम काई रुओ है जो कि साल 2019 से बौद्ध भिक्षु बनकर यहां पर रह रही थी। पुलिस को संदेह है कि यह महिला चीनी जासूस है तथा इसे भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है तथा महिला के पास से डोलमा लामा के नाम का एक नेपाली नागरिक प्रमाण पत्र भी बरामद हुआ है। जबकि वह चीनी नागरिक है। गिरफ्तार करने के बाद महिला का कहना है कि उसे चीनी कम्युनिस्ट नेता मारना चाहते हैं इसलिए वह भारत भाग कर आई तथा भारत में नेपाली नागरिक डोलमा लामा बनकर रह रही थी। लेकिन महिला काफी शातिर है और अच्छी तरह से प्रशिक्षित भी है। महिला ने पहले दावा किया कि वह नेपाल के काठमांडू निवासी है और उसने नेपाली पहचान पत्र भी पेश किया लेकिन उसे नेपाली भाषा नहीं आती थी इसलिए पुलिस को शक हुआ और जांच करने के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया।
