![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य में स्पाइसजेट की 78 सीटर फ्लाइट आज दिनांक 8 अप्रैल 2022 को शुक्रवार के दिन से दिल्ली से पंतनगर के लिए उड़ान भरेगी। बता दे कि अभी तक पंतनगर से एयर लाइंस फॉर इंडिगो की हवाई सेवा शुरू है मगर यह पर्याप्त नहीं है इसलिए कई लोगों को यहां ट्रेन से यात्रा करनी पड़ती है। मगर अब स्पाइसजेट जैसे नामी-गिरामी कंपनी यहां अपने हवाई सेवा शुरू करने जा रही है जिससे दिल्ली से पंतनगर 1 घंटे में पहुंचा जा सकता है। बता दें कि आज दोपहर 12:15 बजे स्पाइसजेट की 78 सीटर फ्लाइट पंतनगर के लिए उड़ान भरेगी जो कि यहां पर 1:15 बजे लैंड करेगी और उसके बाद 1:45 में फिर से पंतनगर से दिल्ली को उड़ान भरेगी। इस 78 सीटर फ्लाइट से यात्रियों को यात्रा करने में और भी सुविधा होगी तथा विमानों की कमी के कारण जिन लोगों को रेल से यात्रा करने पड़ती थी। उनके लिए यात्रा अब और भी सुविधाजनक हो जाएगी।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)