Uttarakhand- राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तय किया मंत्री, विधायकों से मिलने का समय, जानिए जनता किस तरह पहुंचाएगी अपनी समस्याएं

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्री, एवं विधायकों तथा जनता से मिलने का समय तय किया है।इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एक दूरभाष नंबर 0135-2750033 भी जारी कर दिया गया है जिसके जरिए जनता अपना समय लेकर अपनी समस्याओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिल सकती हैं।बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार मंगलवार को सुबह 9:00 से 9:30 और शाम 6:00 से 7:00 बजे तक सांसद और मंत्री गणों से मिलने का समय रखा है। और बुधवार गुरुवार सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक और शाम 6:00 से 7:00 तक विधायको और पूर्व विधायको से मिलने का समय तय किया गया है। और मंगलवार शुक्रवार को 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अफसर कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से सचिवालय में शासकीय कार्य के बाद मिलेंगे। और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सीएम से शनिवार और रविवार को सुबह 9:00 से 10:00 व शाम को 6:00 से 7:00 बजे तक उनके आवास पर मुलाकात कर सकते हैं।